MANOJ KUMAR SONY CON. NO. 8950701904
आख़िरकार बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान ने सलमान खान की हालिया रिलीज़ फिल्म दबंग देख ही ली|दबंग के प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने शाहरुख़ खान के निवेदन पर उनके घर पर ही स्पेशल स्क्रीनिंग रखी|खबर है कि किंग खान की पत्नी गौरी ने मलाईका अरोड़ा खान से यह गुजारिश की थी कि वह उनके बच्चों आर्यन और सुहाना के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखवा दें|
मलाईका ने यह बात अरबाज़ को बताई और फिल्म की स्क्रीनिंग रखवा दी|शाहरुख़ और उनके बच्चों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार यह फिल्म देखी|वैसे सलमान और शाहरुख़ के रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए यह एक बेहतर कदम हो सकता है|
इन दोनों के बीच लगभग दो साल पहले कैटरिना कैफ की बर्थ-डे पार्टी में लड़ाई हो गई थी जिसके बाद इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी|हम तो यही आशा करते हैंकि इन दोनों खानों के बीच की सारी कड़वाहट दूर हो जाए|
No comments:
Post a Comment